पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कछुआ चाल कार्य से वाहन चालक परेशान

कछुआ चाल कार्य से वाहन चालक परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंगरार. जोजरोंका खेड़ा स्थित टोल प्लाजा पर चल रहा निर्माण कार्य कछुआ चाल से चलने के कारण आमजन एवं राहगीर परेशान हैं। टोल प्लाजा पर नवीनीकरण के साथ-साथ टोल बूथ पर सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। इसके कारण टोल पर दाे बूथ बंद है, लेकिन हाइवे पर वाहनों का अधिक दबाव होने से वाहनों को सर्विस रोड से भी निकाला जा रहा है। इसके कारण दुपहिया वाहन चालकों सहित अन्य वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सर्विस राेड पर वाहनों के निकलने के दौरान कई बार जाम जैसे हालात हो जाते हैं और दुपहिया वाहन चालकों सहित कई बार इमरजेंसी सेवा के वाहनों को भी निकलने के लिये इंतजार करना पड़ता है। लंबी कतारें लगने से अामजन परेशान होते हैं। ग्रामीणों सहित राहगीरों वाहन चालकों ने निर्माण कार्य शीघ्र करवाने की मांग की है।

न्यूज़ इनबॉक्स

गंगरार | टोल प्लाजा पर निर्माण कार्य के चलते सर्विस रोड पर लगा जाम।