मार्बल संघ अध्यक्ष से मारपीट, मामला दर्ज
गंगरार | आजोलियाका खेड़ा मार्बल उद्योग संस्थान अध्यक्ष की कार को टक्कर मारकर उनके साथ मारपीट करने को लेकर दो जनों के खिलाफ पुलिस में प्रकरण दर्ज हुआ। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार मार्बल उद्यमी विपिन लढ्ढा को शनिवार शाम चित्तौडगढ से अपनी मार्बल यूनिट पर कार से जाते समय आजोलिया का खेडा के पास दो बाइक सवारों ने टक्कर मारते हुए रुकवा दिया। इसके बाद नीचे उतार कर लात घूसों से मारपीट की, जिससे लढ्ढा को चोटें आई। हमलावर मौके से भाग गए, जिनका पीछा कर अपने मोबाइल से फोटो ली। रिपोर्ट के अनुसार एक आरोपी की पहचान आजोलिया का खेडा निवासी किशनलाल पुत्र लेहरू जाट के रूप मे की गई। घटना की जानकारी मिलते ही कई मार्बल व्यवसायी पुलिस थाने मे पहुंच गए और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। मार्बल व्यवसायियों ने कहा कि ये लोग आए दिन नशे मे लोगों के साथ मारपीट करने पैसा वसूली का काम करते हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।