नवरात्र में होंगे कई कार्यक्रम
गंगरार | नवरात्रमें जोजरों का खेड़ा पंचायत के गुलाबपुरा स्थित ढिकारड़ी माता मंदिर पर कई कार्यक्रम होंगे। चामुंडा माता मंदिर प्रबंधकारिणी विकास समिति के बन्नालाल रैबारी ने बताया कि 25 सितंबर को गोपाल म्यूजिकल ग्रुप द्वारा भजन संध्या आयोजित की जाएगी। 27 सितंबर को देव दरबार म्यूजिकल ग्रुप द्वारा एवं 30 सितंबर को न्यू राजस्थानी म्यूजिकल ग्रुप द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।