लिंक बैंक करवाने को लेकर दिया ज्ञापन
गंगरार | बोलोंका सांवता ग्राम पंचायत के भाटखेड़ा, गेणिया, अमरा गाडरी का खेडा, लक्ष्मण सिंह जी का खेडा, ऐरा, लक्ष्मीपुरा, गुरजनिया के ग्रामीणों ने लिंक बैंक गंगरार करवाने को लेकर एसडीएम अजय पाराशर को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि भामाशाह एवं जन धन योजना के तहत बैंकों में खुल रहे खाते का लिंक बैंक एसबीबीजे पुठोली है और वह गांवों से लगभग 12 किलोमीटर दूर है। जबकि गंगरार स्थित एसबीबीजे की दूरी मात्र तीन किलोमीटर ही है। ग्रामीणों ने उक्त गांवों का लिंक बैंक पुठोली से हटाकर गंगरार बैंक करने की मांग की है। ज्ञापन देने के दौरान जोरावर सिंह, देवीलाल गाडरी, रामलाल गाडरी, विक्रमसिंह चौहान, रतन लाल सालवी, बलवीर सिंह, किशन अहीर, रामेश्वर लाल रेबारी, सुरेश सिंह भाटी, लक्ष्मण गाडरी सहित ग्रामीण उपस्थित थे।
गंगरार | लिंकबैंक की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन देते ग्रामीण।