जाट समाज की मीटिंग कल
गंगरार. मेवाड़जाट महासभा ब्लॉक गंगरार की मीटिंग रविवार को होगी। गंगरार अध्यक्ष शंभु लाल जाट ने बताया कि गंगरार सारणेश्वर महादेव मंदिर परिसर में मीटिंग रविवार को सुबह 11 बजे से होगी। इसमें लेखा-जोखा कार्य निरीक्षण, जाट समाज की सराय दरवाजे को पूर्ण करने के लिये विचार विमर्श एवं समाज सुधार पर चर्चा की जाएगी। मीटिंग में तहसील गंगरार के जाट समाज के लोग भाग लेंगे।