पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 42 केंद्रों पर 12 हजार देंगे परीक्षा

42 केंद्रों पर 12 हजार देंगे परीक्षा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थानअधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड द्वारा पटवारी भर्ती परीक्षा (प्रारंभिक) 13 फरवरी को होगी। जिले में 42 केंद्रों पर 12473 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। जिले के अभ्यर्थी उदयपुर जिले में तथा उदयपुर जिले के अभ्यर्थी यहां आकर परीक्षा देंगे।

परीक्षा के जिला समन्वयक एडीएम प्रशासन सुरेशचंद्र ने बताया कि परीक्षा शनिवार दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक चित्तौड़गढ़ के अलावा गंगरार निंबाहेड़ा में बनाए गए केंद्रों पर होगी। परीक्षार्थी को 11 बजे उपस्थिति देनी होगी। तीनों एसडीएम एसडीएम को अतिरिक्त समन्वयक एएसपी को सुरक्षा व्यवस्था का नोडल अधिकारी बनाया गया है। जिले के करीब दस हजार से अधिक परीक्षार्थियों को उदयपुर जिले में केंद्र आबंटित किए गए हैं। हर परीक्षा कक्ष में दो वीक्षक होंगे।

खबरें और भी हैं...