शिशु स्वास्थ्य दिवस पर पिलाई कृमि नियंत्रण दवा
बुधवारको ब्लॉक स्तरीय शिशु स्वास्थ्य दिवस राष्ट्रीय कृमि नियंत्रण कार्यक्रम का उदघाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगरार पर हुआ
खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसएल मूंदड़ा ने बताया की ब्लॉक स्तरीय राष्ट्रीय कृमि नियंत्रण कार्यक्रम का उदघाटन उपखंड अधिकारी ज्ञानमल खटीक ने 1 से 2 वर्ष के 12 बच्चों को एल्बेंडाजोल की सीरप पिलाकर 2 से ज्यादा उम्र के 8 बच्चों को गोली खिलाकर कालीघाटी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में किया तथा ब्लॉक स्तरीय विद्यालय में कृमि नियंत्रण कार्यक्रम का उदघाटन स्टेशन स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय गंगरार में किया ब्लॉक स्तरीय शिशु स्वास्थ्य दिवस कृमि नियंत्रण कार्यक्रम का उदघाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगरार में हुआ। एसडीएम ने कहा की कृमि से बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। खंड कार्यक्रम प्रबंधक ने बताया की शिशु स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर विभाग द्वारा संचालित शिशु स्वास्थ्य योजनाओं की आईईसी प्रदर्शनी लगाई तथा शिशु स्वास्थ्य से संबंधित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें सही जवाब देने वाली चेतना पूर्बिया, शारदा माली, नेहा शर्मा, मोनिका गुर्जर, फातिमा को उपहार दिए गए। समारोह में आने वाले 80 बच्चों की राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत मोबाइल हेल्थ टीम द्वारा जांच की गई माताओं को ओआरएस घोल बनाने की विधि की जानकारी दी ओआरएस के पैकेट वितरित किए। महिला सुपरवाइजर अदिति चौहान, डॉ. स्वाति आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजकुमार गुप्ता एलएचवी श्यामला पीके, श्याम सुंदर, एएनएम निशा शर्मा एवं मंजू शर्मा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लीला शर्मा, आशा कुसुम पांडे ने कार्यक्रम में सहयोग किया
गंगरार| बच्चेकाे कृमि नियंत्रण दवा पिलाते स्वास्थ्य अधिकारी अतिथि।