- Hindi News
- व्याख्याता के लिए साक्षात्कार समाप्त करने की मांग
व्याख्याता के लिए साक्षात्कार समाप्त करने की मांग
घड़साना. राजस्थानशिक्षक संघ अम्बेडकर ने शिक्षा मंत्री को पत्र लिखकर कालेज व्याख्याता परीक्षा में शत प्रतिशत साक्षात्कार को समाप्त करने की मांग की है। संघ के प्रवक्ता बलकरणसिंह सहोता ने पत्र में बताया कि आरपीएससी द्वारा जारी कालेज व्याख्याता पद हेतु आवेदन मांगे गए है। जिनमें गुड एकेडमिक रिकार्ड के नाम पर 10वीं, 12वीं, बीए एवं एमए के अंकों की अनिवार्यता रखी गई है। जिससे अनेक योग्य अभ्यर्थी परीक्षा से वंचित रह जाएंगे। पत्र में मांग की गई कि इस परीक्षा में साक्षात्कार को पूर्णत: समाप्त किया जाए एवं हरियाणा सरकार की तर्ज पर साक्षात्कार को 10 प्रतिशत से अधिक रखा जाए इस मौके पर अंबेडकर संघ के अनेक शिक्षक उपस्थित थे।