- Hindi News
- नाहरांवाली में होंगे एक करोड़ के विकास कार्य
नाहरांवाली में होंगे एक करोड़ के विकास कार्य
घड़साना. विधायककी अनुशंसा से ग्राम पंचायत नाहरांवाली में एक करोड़ रुपए के विकास कार्य होंगे। जिनकी वित्तीय स्वीकृति भी मिल चुकी है। विधायक शिमलादेवी बावरी ने बताया कि इसके तहत 35 लाख रुपए की लागत से गांव ढाबा से 12 एनडी तक लिंक रोड, नाहरांवाली में विजयपथ के तहत 60 लाख की लागत से छोटी सड़कों का निर्माण होगा। वहीं ढ़ाई लाख लागत से वाटरवर्क्स की मरम्मत की जाएगी। विधायक ने बताया कि उक्त सभी कार्य पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा करवाए जाएंगे।