- Hindi News
- रिश्वत लेते पकड़े गए रोडवेज के बाबुओं को भेजा जेल
रिश्वत लेते पकड़े गए रोडवेज के बाबुओं को भेजा जेल
श्रीगंगानगर. रोडवेजके दोषी चालक को सजा कम करवाने को कहकर 22 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़े गए श्रीगंगानगर डिपो के दोनों बाबुओं को एसीबी ने कोर्ट में पेश किया। यहां से आरोपी ओमप्रकाश ओड निवासी पुरानी आबादी अनिल बिश्नोई निवासी नई मंडी घड़साना को 15 दिन के लिए जेल भेज दिया। एसीबी के डीएसपी आनंद स्वामी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ करने के बाद उन्हें जेल भेजा है। रिश्वत लेते समय डिपो के मुख्यप्रबंधक सुखराम कड़वासरा भी साथ के कमरे में थे इसलिए उन्हें भी जांच के दायरे में रखते हुए उनसे भी पूछताछ की जा रही है।