बालाजी के जागरण में झूमे श्रद्धालु
बालाजी के जागरण में झूमे श्रद्धालु
घड़साना. श्रीबालाजी का जागरण गणेश मंदिर प्रांगण में गुरुवार रात्रि आयोजित हुआ। जिसमें बालाजी महाराज के भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। आयोजन कमेटी के सदस्यों ने बताया कि क्षेत्र में अमन चैन शांति को लेकर आयोजित जागरण में जोधपुर के कलाकार जय ललित ओझा एंड पार्टी ने बालाजी महाराज का गुणगान किया। वहीं जागरण में भव्य दरबार, अखंड ज्योत, आलौकिक श्रंगार, सुमधुर संकीर्तन महाप्रसाद आकर्षण का केंद्र रहे।