सालासर पैदल यात्री संघ 28 को रवाना होगा
घड़साना. श्रीसालासर पैदल यात्री संघ आगामी 28 को श्री बालाजी धाम सालासर के लिए रवाना होगा। संघ के प्रधान देवीलाल नोखवाल ने बताया कि रविवार को संघ सालासर के लिए रवाना होकर जालवाली, छत्तरगढ़, लूणकरणसर, कालू, श्री डूंगरगढ़, बिदासर, छापर, सुजानगढ़ भीमसर होते हुए छह अक्टूबर को बाबा के दरबार पहुंचेगा।