पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कैंटर की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर घायल

कैंटर की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बेसे बीकानेर रोड पर पुरानी मंडी के समीप शनिवार दोपहर कैंटर की चपेट में आने से बाइक सवार एक जना घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुरानी मंडी से नईमंडी की आेर रहे एक कैंटर ने सामने से रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद अनियंत्रित कैंटर ने बाइक सवार को घसीटकर सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से जा टकराया। हादसे में बाइक सवार लाल खां पुत्र बाबू खां निवासी पुरानी मंडी गंभीर घायल हो गया। उसे सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां से गंभीर घायल होने के कारण उसे बीकानेर रेफर किया गया। पुलिस में समाचार लिखे जाने तक कोई मामला दर्ज नहीं हुआ था।