पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अंतरराष्ट्रीय ओपन प्रतियोगिता में रिकार्ड बनाना है लक्ष्य

अंतरराष्ट्रीय ओपन प्रतियोगिता में रिकार्ड बनाना है लक्ष्य

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिछलेकई सालों से अपने शहर के एथलीट खिलाड़ी समरजीत मल्ली अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर राजस्थान का नाम रोशन कर रहे हैं। जूनियर स्तर पर दो बार रिकार्ड बना चुके इस एथलीट का अगला लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय ओपन प्रतियोगिता में रिकार्ड बनाना है। यह बात उन्होंने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दौरान भास्कर संवाददाता से कही। पेश है बातचीत के कुछ अंश:

प्र.श्रीगंगानगरमें कहा रहते हैं और भाला फेंक खेल शुरुआत कैसे की?

उ.57जीबी रामसिंहपुर घड़साना का निवासी हूं। मेरे पिता नक्षत्र मल्ली वन विभाग में काम करते हैं। उनकी वजह से में खेल में आया और भाला फेंक खेल का चयन कोच परविंदर सिंह ने किया।

प्र.आपका अगला लक्ष्य क्या है?

उ.2015में होने वाली चैंपियनशिप में रिकार्ड बनाना?

प्र.इससाल आप ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोई प्रतियोगिता नहीं खेली क्यों?

उ.जनवरी14 में मलेशिया में हो रही चैंपियनशिप के दौरान मुझे पीलिया हो गया था। इस कारण मैं इस प्रतियोगिता के बीच में ही वापस इंडिया गया था। मार्च में जाकर मैं सही हुआ और मैदान में मई में वापसी की और अब अभ्यास कर रहा हूं।

प्र.अबतक खेले गए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कितने पदक जीते?

उ.पदकके नाम पर मुझे अफसोस है कि मैं आज तक में गोल्ड नहीं जीत पाया हूं। वैसे मैंने 2010 एशियन ऑल स्टार, कॉमनवेल्थ-2010, एशियन चैंपियनशिप-2013 में कांस्य पदक जीता हूं।

प्र.एशियनचैंपियनशिप में भारत में कितने पदक जीते हैं?

उ.सिर्फ2 कांस्य पदक, वो भी दोनों श्रीगंगानगर के खिलाड़ियों के नाम है।

प्र.2015में होने वाली अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में रिकार्ड बनाने के लिए कोई खास रणनीति बनाई है?

उ.अभीनहीं, फोकस सिर्फ और सिर्फ फिटनेस और 90 मी. तक भाला फेंकने पर है। हां, रणनीति जरूर बनाऊंगा।

समरजीत मल्ली