- Hindi News
- आरोपी छात्रों व्याख्याता निलंबन के लिखित समझौते पर माने छात्र
आरोपी छात्रों व्याख्याता निलंबन के लिखित समझौते पर माने छात्र
कस्बेकेसर्वेश महाविद्यालय में छात्र नेता के साथ हुई मारपीट के विरोध स्वरूप सोमवार को एसएफआई एनएसयूआई ने पुलिस थाना कालेज के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया। इसके पश्चात कालेज प्रशासन ने आक्रोशित छात्रों से वार्ता कर उनकी मांग मानने पर छात्र शांत हुए। प्राप्त जानकारी के अनुसार छात्रों द्वारा प्रस्तावित थाने के घेराव विरोध प्रदर्शन के तहत सोमवार सुबह 11बजे एनएसयूआई एसएफआई के छात्रों ने कस्बे के सभी शिक्षण संस्थाओं में पहुंचकर छुट्टी करवाई। इसके पश्चात पुलिस थाना के समक्ष पहुंचकर धरना शुरू कर दिया। पुलिस कालेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इसके पश्चात कालेज प्रशासन ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों के एक शिष्टमंडल को वार्ता के लिए बुलाया। कालेज प्रशासन के साथ हुई वार्ता में छात्र नेता के साथ हुई मारपीट के आरोपियों को कालेज से निलंबित करने छात्र के साथ मारपीट मे शामिल व्याख्याता अभिषेक शर्मा को भी निलंबित किया गया है।