- Hindi News
- घड़साना: सार्वजनिक पार्क से प्रशासन ने अवैध कब्जा तोड़ा
घड़साना: सार्वजनिक पार्क से प्रशासन ने अवैध कब्जा तोड़ा
घड़साना. पार्कबचाओ संघर्ष समिति के लंबे आंदोलन के बाद गुरुवार को प्रशासन ने सार्वजनिक पार्क से कब्जा हटाया। जानकारी अनुसार तहसीलदार वेदप्रकाश, थानाधिकारी छुगसिंह सोढ़ा पुलिस जाब्ता के साथ पहुंचे। यहां प्रशासन द्वारा बुलाई गई एस्केवेटर मशीन की मदद से अतिक्रमण तोड़ा गया। उसके पास बनाए गए चबूतरे को भी पूरी तरह तोड़ दिया गया। प्रशासन ने विरोध की आशंका के चलते पुलिस जाब्ता तैनात किया था। लेकिन कब्जा हटाने के दौरान कोई नहीं आया जिस पर प्रशासन ने राहत की सांस ली। गौरतलब है कि कस्बे में बने सार्वजनिक पार्क पर एक संगठन ने कब्जा कर लिया था, जिसे हटाने की मांग पार्क बचाओ संघर्ष समिति के सदस्य कर रहे थे।