- Hindi News
- कांग्रेस की गुटबाजी आई सामने, भाजपा ने दिखाई एकता, बनाया उपप्रधान
कांग्रेस की गुटबाजी आई सामने, भाजपा ने दिखाई एकता, बनाया उपप्रधान
श्रीविजयनगर में भाजपा के उपप्रधान
श्रीविजयनगर.पंचायतसमिति उपप्रधान पद के रविवार को हुए चुनाव में भाजपा के सूर्यप्रकाश शर्मा ने अपने प्रतिद्वंद्वी राजवीरसिंह को 6 वोटों से हराया। नवगठित श्रीविजयनगर पंचायत समिति के प्रथम उपप्रधान के लिए रविवार को निर्धारित समय तक भाजपा के उम्मीदवार सूर्यप्रकाश शर्मा और निर्दलीय राजवीरसिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किए। जांच में दोनों फार्म सही पाए गए। दोनों में से किसी ने फार्म नहीं उठाया तो मतदान होना तय हो गया। निर्धारित समय से पहले ही सभी 15 पंचायत समिति के सदस्यों ने मतदान कर दिया। सभी सदस्यों के मतदान करने पर 4 बजे ही गिनती आरंभ कर दी गई। भाजपा के सूर्यप्रकाश शर्मा को 10 मत मिले जबकि राजवीरसिंह निर्दलीय को केवल 4 मतों पर संतोष करना पड़ा। एक वोट निरस्त हो गया। इसके साथ ही सूर्यप्रकाश को विजयी घोषित कर शपथ दिलवाई गई और प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया।
सादुलशहर. नारेबाजी करते डायरेक्टर एवं समर्थक।
भास्कर न्यूज, सादुलशहर
उपप्रधानचुनाव में कांग्रेस के एक गुट द्वारा पार्टी प्रत्याशी राकेश कुमार ओड दूसरे ने प्रतापपुरा जोन से कांग्रेस की डायरेक्टर अमरकौर को आजाद उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान में उतार दिया। इनके पास पांच डायरेक्टरों को कांग्रेस पार्टी के पर्यवेक्षक हरदीप सिंह चहल, पूर्व विधायक संतोष सहारण, कांग्रेसी नेता ओम बिश्नोई, पूर्व प्रधान जसवंत सिंह ढिल्लो, कृषि उपज मंडी समिति अध्यक्ष प्रभजोत कौर बराड़ आदि मतदान के लिए लाने का प्रयास करते रहे परंतु उक्त पांचों डायरेक्टरों ने आजाद उम्मीदवार अमरकौर के पक्ष में मतदान कर दिया। पर्यवेक्षक हरदीप सिंह चहल के नेतृत्व में कांग्रेस एवं आजाद डायरेक्टरों ने पहुंचकर पार्टी प्रत्याशी राकेश कुमार ओड के पक्ष में मतदान किया। इसका परिणाम उपप्रधान के चुनाव में हार के रूप में निकला। गौरतलब है कि 19 डायरेक्टरों में से भाजपा एवं कांग्रेस के आठ-आठ एवं तीन डायरेक्टर निर्दलीय थे।
निर्दलीयोंने धोखे का लगाया आरोप
कांग्रेसप्रत्याशी राकेश कुमार ओड हारने के बाद जैसे ही मतगणना स्थल से बाहर आए तो कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के नेता के खिलाफ जमकर नारेबाजी करनी शुरू कर दी। तत्पश्चात नारे लगाते हुए नई धान मंडी पहुंच गए। यहां मौजूद कांग्रेस पर्यवेक्षक हरदीप सिंह चहल, कांग्रेसी नेता ओम बिश्नोई, पूर्व प्रधान जसवंत सिंह ढिल्लो, अजय सिंह सहारण के समक्ष रोष जताया। राकेश ओड के अलावा दूसरे निर्दलीय सुखदीप सिंह जोगीवाला ने आरोप लगाया कि प्रधान के चुनाव में हम तीनों निर्दलीय डायरेक्टरों ने प्रधान पद के कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कर प्रधान बनाया था। अब उपप्रधान में पार्टी के एक नेता ने आजाद उम्मीदवार उतारकर उसके पक्ष में पांच डायरेक्टरों का मतदान करवाकर धोखा किया है। पार्टी के सिंबल को हरा दिया। दोषी पार्टी लीडर के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
दोषीनेता के खिलाफ होगी कार्रवाई
^इसबारे में पूरी रिपोर्ट तैयार कर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट, जिला अध्यक्ष कुलदीप इंदौरा को भेजी जाएगी। जो भी दोषी मिला उसके खिलाफ पार्टी कड़ी कार्रवाई करेगी।- हरदीपसिंह चहल, कांग्रेसपार्टी पर्यवेक्षक पंचायत समिति सादुलशहर।