पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रेमी युवक की शुक्रवार को मौत हो गई थी

प्रेमी युवक की शुक्रवार को मौत हो गई थी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घड़साना| प्रेमीसंग जहर के सेवन से बेहोश हुई युवती ने बीकानेर में इलाज के दौरान शनिवार को दम तोड़ दिया। चक 18 पी के युवक की शुक्रवार को ही मौत हो गई थी। थाना प्रभारी प्रशांत कौशिक ने बताया कि बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में उपचार के दौरान घायल युवती ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस संबंध मे मर्ग दर्ज की है। मृतका दंतौर बीकानेर जिले निवासी थी। युवती तीन दिन पहले अपने ननिहाल से गांव दंतोर जाते समय घड़साना नई मंडी बस स्टैंड से गायब हो गई थी। हालांकि परिजनों ने अपने स्तर पुलिस की मदद से ढूंढने का प्रयास किया था। शुक्रवार को गांव 18 पी की रोही मे युवक युवती बेहोशी की हालत मे मिले थे। दोनों को घड़साना सरकारी अस्पताल लाया गया। युवक की मौत हो गई थी। युवती की हालत गंभीर होने के कारण उसे बीकानेर रेफर किया गया था। पुलिस के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत होता है।

जहर के सेवन से बेहोश हुई युवती की बीकानेर में मौत

खबरें और भी हैं...