श्रीगंगानगर|बिजली चोरीके मामले में घड़साना और श्रीगंगानगर ब्लाॅक के 10
श्रीगंगानगर|बिजली चोरीके मामले में घड़साना और श्रीगंगानगर ब्लाॅक के 10 उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली चोरी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। इसमें घड़साना के जगरूप सिंह, मदन लाल, मदद अली, प्रेम सिंह जोगा सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं श्रीगंगानगर के एक बीबी निवासी जोगा सिंह, काका सिंह, 18 एमएल के इंद्राज पालाराम, 20 एमपीएम के सत्पाल सिंह, ओड़की के चिमन सिंह खाटलबाणा के छिंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बिजली थाना प्रभारी जेएल जांदू ने बताया कि यह सभी छापेमारी के दौरान सीधी कुंडी लगाकर बिजली चोरी करते पाए गए। इसके बाद उनके विरुद्ध बिजली चोरी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
दस के खिलाफ बिजली चोरी का मामला दर्ज