घड़साना|कस्बे केश्रीराम उच्च माध्यमिक स्कूल की छात्रा मनप्रीत कौर को
घड़साना|कस्बे केश्रीराम उच्च माध्यमिक स्कूल की छात्रा मनप्रीत कौर को इंदिरा प्रियदर्शनी अवार्ड से सम्मानित किया गया। स्कूल निदेशक परविंद्र सिंह ने बताया कि बसंत पंचमी के अवसर पर बालिका शिक्षा फाऊंडेन जयपुर की ओर से सरस्वती उच्च माध्यमिक स्कूल श्रीगंगानगर में आयोजित कार्यक्रम में स्कूल की कक्षा 12 वीं की छात्रा मनप्रीत को कला वर्ग की अल्पसंख्यक श्रेणी में जिलास्तर पर इस अवार्ड से सम्मानित किया गया। छात्रा को एक लाख रुपए का चेक प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम में श्रीगगानगर विधायक कामिनी जिंदल जिला शिक्षा अधिकारी बंशीलाल रोत के सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
मनप्रीत कौर को इंदिरा प्रियदर्शनी अवार्ड