75% से अधिक अंक पाने वाली बेटियों को मिला गार्गी सम्मान
^जिला मुख्यालय पर आईटीआई परीक्षा चल रही थी, इसलिए रीको में पुरस्कार समारोह रखा गया था। स्टूडेंट्स के लिए बसों की व्यवस्था क्यों नहीं की गई, इसकी जानकारी मुझे नहीं है। मैंने दो दिन पहले ही ज्वाइन किया है। -यशपालअसीजा, एडीईओ।
राजियासर| गांवराजियासर की छात्राओं को सरकारी बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में गार्गी पुरस्कार से सम्मानित किया। इसमें रतनदीप मॉडल उच्च माध्यमिक स्कूल की छात्रा प्रियंका, अंजू, अंजली, पूनम, सविता, नीतू, दीपिका, सुनिता, सुमन, सरोज, सुमन पूनिया, सुनिता गोदारा, अनिला, गिरदावरी, पूजा मोनिका और ममता पब्लिक उच्च माध्यमिक स्कूल की छात्रा पूजा शर्मा, भावना सरकारी उच्च माध्यमिक स्कूल की छात्रा कांता कृष्णा गार्गी पुरस्कार मिला।
रायसिंहनगर|माध्यमिकशिक्षा बोर्ड की दसवीं बारहवीं परीक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाली 262 बालिकाओं को गार्गी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पंचायत समिति प्रधान इंदू सारस्वत, अध्यक्षता नगरपालिका अध्यक्ष बिमलादेवी ने की जबकि एसडीएम रतनकुमार स्वामी एएसपी रमेश मौर्य विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
एसडीएम ने बालिकाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया तथा कहा कि राज्य सरकार ने बालिका शिक्षा को बढावा देने के लिए गार्गी पुरस्कार दिया है। उन्होंने कहा कि बालिका पढ़कर गार्गी जैसी विदुषी बनें तथा क्षेत्र का नाम रोशन करें। कार्यक्रम का संचालन रामकुमार ओझा ने किया। प्रधानाचार्या अनिता गुम्बर ने भी विचार व्यक्त किए।
सादुलशहर|शुक्रवारको बसंत पंचमी पर गार्गी पुरस्कार के रूप में 231 छात्राओं में वितरित किए गए। राजकीय बालिका सीनियर स्कूल में हुए समारोह की अध्यक्षता प्रधानाचार्य नगेंद्र कौर ने की। मुख्य अतिथि पंचायत समिति प्रधान परमेश्वरी देवी नायक, राजकीय सीनियर स्कूल के प्रधानाचार्य सुरजाराम वर्मा, व्याख्याता बाबूराम नायक ने 75 प्रतिशत एवं इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाली कक्षा दस एवं बारह की 176 छात्राओं को चेक प्रदान किए। मुख्य वक्ता राजकीय गर्ल्स कॉलेज की उप प्राचार्य अनिता शर्मा ने बसंत पंचमी एवं गार्गी पुरस्कार का महत्व बताते हुए छात्राओं से और अधिक मेेहनत कर आगे बढ़ने एवं स्वावलंबी बनने की बात कही। व्याख्याता हरबंसलाल ने योजना के बारे जानकारी दी।
पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में अनुपस्थित रहने वाली 55 छात्राएं अपने चेक दस मार्च तक राजकीय सीनियर स्कूल से प्राप्त कर सकेंगी।
पदमपुर|बसंतपंचमी पर आज शुक्रवार को शहीद कैप्टन नवपाल सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में 231 छात्राओं का गार्गी पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम शुरू होने से पहले मां सरस्वती के चित्र पर ज्योति प्रज्जवलित की। 10 वीं में 75 फीसदी अंक लाने वाली छात्राओं को 3हजार रुपए और 12 वी में 75 फीसदी अंक लाने वाली छात्राओं को मुख्य अतिथि तहसीलदार परमेशवर लाल, नगरपालिका अध्यक्ष सुनील हांडा विशिष्ठ अतिथि पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष बहादर चंद नारंग दीनानाथ बलाना व्यापार मंडल अध्यक्ष परषोत्तम जिंदल कल्पतरु के प्रबन्धक हितेश गोयल नगरमण्डल अध्यक्ष सुखजिंद्र सिंह सुखी व् कई अतिथि गण शामिल थे। स्कूल के प्रचार्य जसवंत सिंह सुखदेव सिंह, पूर्व पालिकाध्यक्ष बहादरचंद नारंग ने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने बालिका शिक्षा का आह्वान किया।
भास्कर संवाददाता| सूरतगढ़
सरकारीउच्च माध्यमिक स्कूल में शुक्रवार को ब्लॉक स्तरीय गार्गी पुरस्कार वितरण समारोह हुआ। इसमें ब्लॉक की 306 छात्राओं को गार्गी पुरस्कार से सम्मानित किया। अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष काजल छाबड़ा, पालिका उपाध्यक्ष पवन औझा, प्रधानाचार्या सुशीला रानी, पार्षद सावित्री स्वामी गीता औझा थी। शिक्षा विभाग के उपनिदेशक ओमप्रकाश सारस्वत, एडीईओ माध्ममिक अशोक वधवा समारोह में मौजूद थे। प्रधानाचार्या सुशीला रानी ने बताया कि सत्र 2015-16 गार्गी पुरस्कार समारोह में छात्राओं को चेक वितरित किए गए। इस दौरान छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। अतिथियों ने छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए उच्च शिक्षा प्राप्त कर आगे बढ़ने की बात कही। संचालन मंजित ने किया।
घड़साना|कस्बेके अग्रवाल धर्मशाला प्रांगण मे शुक्रवार को गार्गी पुरस्कार वितरण समारोह हुआ। विधायक शिमला बावरी सरपंच ज्योती मेघवाल ने बालिकाओं को प्रमाण-पत्र चेक प्रदान किए। अध्यापक रवि बिश्नोई ने बताया कि बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार के तहत 80 बालिकाओं को कक्षा 12 वीं मंे 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने पर और 101 छात्राओं को दसवीं कक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। समारोह में बीईईओ
आनंद बिश्नोई, व्यापार मंडल अध्यक्ष विरेन्द्र अग्रवाल, राजकुमार बठेजा, जगदीश जाखड़, लालचंद चोटिया, राजुराम गोदारा, रघुवीर सिंह, श्रीगोपाल किशनपुरिया, बुधराम गर्ग सहित स्कूल स्टाफ उपस्थित था।
जिलामुख्यालय पर बसों की व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीण क्षेत्र से आई छात्राएं हुईं परेशान
श्रीगंगानगर|गार्गी पुरस्कारपाने के लिए मेधावी छात्राएं शुक्रवार को सारा दिन परेशान होती रहीं। कारण यह रहा कि शिक्षा विभाग ने ब्लॉक स्तर पर पुरस्कार वितरण कार्यक्रम मुख्यालय से दूर रीको स्थित सरस्वती शिक्षण सदन में रख दिया। लेकिन छात्राओं के वहां तक पहुंचने के लिए कोई व्यवस्था नहीं की। छात्राएं अपने स्तर पर ही रुपए खर्च करके जैसे-तैसे प्रयास करके वहां पहुंचीं। शाम तक 75 फीसदी छात्राएं प्रमाण-पत्र लेनी पहुंचीं। श्रीगंगानगर ब्लाॅक में 532 छात्राओं को पुरस्कार राशि दी जानी थी, इसमें से 400 छात्राओं को शुक्रवार को पुरस्कार राशि वितरित की गई, बाकी 132 छात्राएं कार्यक्रम स्थल पर नहीं पहुंचीं।कार्यक्रम के दौरान हिंदुमलकोट, कालियां, चूनावढ़, मिर्जेवाला जैसे आसपास के गांवों से आने वाली छात्राओं को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर विधायक कामिनी जिंदल मौजूद थी। इनके साथ सरपंच उर्मिला देवी, डीईओ माध्यमिक बंसीलाल रोत, एडीईओ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। वर्ष 2014 में भी गार्गी पुरस्कार का कार्यक्रम स्थल दूर था, लेकिन उस समय विभाग ने सुखाड़िया सर्किल से छात्राओं के लिए बस की सुविधा रखी थी। जो उन्हें कार्यक्रम स्थल लाने ले जाने का काम कर रही थी। लेकिन इस साल ऐसी कोई व्यवस्था नहीं की गई थी।
छात्राएं मार्च तक ले सकती हैं सर्टिफिकेट
जिलेकी जो भी मेधावी छात्राएं शुक्रवार को कार्यक्रम स्थल में नहीं पहुंच सकीं और उनके नाम लिस्ट में हैं, वे अपने नोडल से मार्च तक अपने प्रमाण-पत्र और नकद पुरस्कार का चेक ले सकती हैं। उन्हें सर्टिफिकेट का वितरण ब्लाक स्तर पर ही बने नोडल स्कूल से किया जाएगा। इसके बाद यह प्रमाण-पत्र डीईओ कार्यालय भेज दिए जाएंगे। तीन महीने बीतने के बाद भी अगर छात्राएं प्रमाण-पत्र पुरस्कार राशि नहीं लेती हैं तो यह प्रमाण-पत्र वापस भेज दिए जाएंगे।