बांसवाड़ा. घाटोल। घाटोल उपखंड के ठीकरिया चंद्रावत निवासी सुनील डामोर की 17 सितंबर को साबला के पास जंगल में हत्या करने के मामले में सुनील के दादा धारजी डामोर ने बुधवार को एसपी को ज्ञापन सौंपा। जिसमें धारजी ने बताया कि उनके पौत्र की आरोपी मनोज के बीच लंबे समय से बोलचाल नहीं थी।
ऐसी स्थिति में अकेले मनोज द्वारा सुनील को बाइक पर बैठाकर 25 किमी दूर साबला के जंगलों में ले जाने पर शंका जताई है। धारजी ने सुनील को मारने में मनोज के साथ अन्य लोगों के भी लिप्त होने का संदेह जताया है। साथ ही उन्होंने इस मामले में लोहारिया थाना पुलिस द्वारा संतोषप्रद जवाब नहीं देने का भी आरोप लगाया है।