पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक करोड़ का झांसा देने वाले दो ठग गिरफ्तार

एक करोड़ का झांसा देने वाले दो ठग गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खमेराके कार्यवाहक थानाप्रभारी नरेंद्र कुमार पाटीदार के नेतृत्व में बुधवार को ठगी के एक मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी पाटीदार ने बताया कि क्षेत्र में कुछ दिनों पूर्व हुए ठगी के मामले में गोलियावाड़ा पंचायत के संजय ढोली एवं सागवाड़ा के समीप आंतरी निवासी उसके जीजा धुलजी ढोली को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों को नेगरेड़ स्थित संजय के घर से गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध खमेरा थाने में उदाजी का गड़ा निवासी गौतमनाथ ने ढाई लाख रुपए लेकर एक करोड़ बनाने का झांसा देकर ठगी करने के मुकदमा दर्ज कराया था। दोनों आरोपियों को खमेरा थाने से गुरुवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।