पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सांसद ने पीडब्ल्यूडी के कार्यों की एसीबी से जांच करवाने सीएम को पत्र लिखा

सांसद ने पीडब्ल्यूडी के कार्यों की एसीबी से जांच करवाने सीएम को पत्र लिखा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा। क्षेत्रीयसांसद मानशंकर निनामा ने बुधवार को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, पीडब्ल्यूडी मंत्री युनूस खान को पत्र भेजकर पीडब्ल्यूडी द्वारा करवाए गए निर्माण कार्यों की एंटी करप्शन ब्यूरो से जांच करवाने का अाग्रह किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में बताया कि सार्वजनिक निर्माण विभाग बांसवाड़ा और घाटोल द्वारा पेचवर्क के सात निर्माण कार्यों की निविदाएं निकाली, जिसमें 50 ठेकेदारों में पुल के दस से पंद्रह लाख रुपए बांटे गए। जिले में एक ही तरह के काम में बांसवाड़ा सार्वजनिक निर्माण विभाग कार्यालय में निविदा दरें बीएसआर रेट से 48 और 37 प्रतिशत कम रही। वहीं, घाटोल में बीएसआर रेट से ऊंची दरों पर निविदाएं स्वीकृत की गई। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि चहेतों को लाभ देने वाले अधिकारियों और इस मामले में सम्मिलित ठेकेदारों की जांच भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो से करवाई जाए। साथ ही संबंधित ठेकेदारों को ब्लेक लिस्टेड किया जाए। जिससे कि वर्तमान सरकार पर किसी प्रकार का दाग नहीं लगे।