सजे गरबा चौक, आज से खनकेंगे डांडिये
शारदीय नवरात्र के लिए जिलेभर में गरबा चौक सजकर तैयार हो गए। गुरुवार से सभी गरबा चौकों पर डाडिंयों की खनक सुनाई देने लगेगी।
वैष्णव समाज, युवा संगठन एवं महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में घाटोल के अंबे माता मंदिर परिसर में शुभ मुहूर्त में घट स्थापना के साथ नवरात्र महोत्सव का आगाज होगा। प्रतिदिन रात्रि में गरबा की मधुर धुनों पर गरबा होंगे। इसके लिए समाज द्वारा परिसर को आकर्षक डेकोरेशन कर सजाया गया। समाज अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद पंचाल ने आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी होने की जानकारी दी है।
कस्बे की गांधी बस्ती स्थित अंबामाता मंदिर परिसर में जय लक्ष्मी नवयुवक मंडल द्वारा आकर्षक साज सज्जा की गई है। आयोजन को लेकर अध्यक्ष शांतिलाल यादव, विनोद तीरगर, गौतमलाल यादव, लक्ष्मण बांसफोड़, नटवर तीरगर, पूंजीलाल यादव आदि जुटे हुए है। साथ ही बुनकर मोहल्ले के बाबा रामदेव संतोषी माता मंदिर परिसर में भी तैयारियां पूरी कर ली गई है। यहां पर आयोजन को लेकर बुनकर समाज अध्यक्ष गौतमलाल बुनकर, नवरात्र महोत्सव कमेटी अध्यक्ष संतोषीलाल बुनकर, मुकेश, जितेंद्र, गणेश, विशाल, अशोक सहित अन्य कार्यकर्ता जुटे हुए है। वहीं क्षेत्र के सवनिया, बड़ी पडाल, देवदा, देलवाड़ा, छोटी पडाल में भी मंडलों द्वारा आकर्षक साज सज्जा की गई है।
नौगामा.नवरात्रस्थापना को लेकर बुधवार को विष्णु युवा मंडल के सदस्यों की बैठक हुई जिसमें नवरात्र के सफल आयोजन को लेकर कार्ययोजना बनाई। दिनेश चरपोटा ने बताया गुरुवार को शुभ मुहूर्त में घट स्थापना की जाएगी। वहीं वैष्णव समाज के तहत अंबामाता मंदिर में घट स्थापना की जाएगी।
बड़ोदिया.कस्बेके लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर में भी गरबा आयोजन के लिए पांडाल सजाकर तैयार कर दिया है। श्रीगणेश नवयुवक मंडल के अध्यक्ष वालेंग सोलंकी ने बताया कि इस बार गरबा गायन के लिए गुजरात की आरके स्ट्रा पार्टी को न्यौता दिया है। वही दूसरी ओर सुरवानिया, करजी, इटाउवा, बुड़वा, चौखला, पाडीकला, लक्ष्मीपुरा सहित कई गांवों में नवरात्र की तैयारी पूरी कर ली गई है।
आनंदपुरी.चिकलीतेजा गांव में नवयुवक मंडल की बैठक पूर्व सरपंच परशुराम बरजोड़ की अध्यक्षता में हुई। बैठक में नवरात्र महोत्सव वाड़ी स्थापना की तैयारी को लेकर चर्चा की। इस अवसर पर अध्यक्ष फूलसिंह बरजोड़, सचिव गणेश, महेश, प्रियंका, कमलाशंकर आदि मौजूद थे।
बागीदौरा म