पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घाटोल में कड़े वाले बाबा का उर्स मनाया

घाटोल में कड़े वाले बाबा का उर्स मनाया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाड़ला में अवैध खनन थमा, वजवाना में अवैध मकानों का नियमन

घाटोल| मुस्लिमसमाजजनों द्वारा बुधवार को कस्बे के डगिया भैरव पहाड़ी के पास कमरुद्दीन साहब मलंग (कड़े वाले बाबा) का सालाना उर्स मनाया गया। समाजबंधु जुलूस के रूप में दरगाह पहुंचे। यहां समाजजनों ने मौलाना अब्दुल कादिर साहब डूंगरपुर, मुजफ्फर साहब बांसवाड़ा, न्यात खां जाकिर साहब बाजना मुकामी उलेमा एहसान रजा के सानिध्य में बाबा की दरगाह पर चादर पेश कर अकीदत के पुष्प चढ़ाए साथ ही क्षेत्र में अमन चैन की दुआ मांगी। इस मौके पर तिलावते कुरान अदा की गई। साथ ही गुजरात के कव्वालों द्वारा आस्ताने पर महफिले सिम्आ का आयोजन किया गया। इस मौके पर सदर अय्यूब मोहम्मद, हाजी नजीर मोहम्मद मंसूरी, नूर मोहम्मद, वाहीद खां, सवनियां सदर जफरूल्ला खां, सलीम मोहम्मद, मोहम्मद रफिक, शफीक मोहम्म, अब्दुल, लियाकत अली सहित कई मुस्लिम समाजजन मौजूद थे।

बांसवाड़ा. महाशिवरात्रिके अवसर पर 17 फरवरी को शाम 6 बजे वनेश्वर महादेव मंदिर से शोभायात्रा निकाली जाएगी। शाेभायात्रा सूरजपोल, आजाद चौक सहित शहर के मुख्य मार्गों से होकर वापस मंदिर पहुंचकर संपन्न होगी। श्री वनेश्वर महादेव मंडल के अध्यक्ष विजयलाल दोसी ने बताया कि शोभायात्रा के साथ ही महाशिवरात्रि के अन्य कार्यक्रमों को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है।

बांसवाड़ा. भूंगड़ामें हजरत मस्तान बाबा का उर्स शनिवार को मनाया जाएगा। सदर अंजुमन इस्लामिया के सचिव नूरी कलंदरी ने बताया कि शनिवार सुबह 9.30 बजे मस्जिद चौक से चादर शरीफ का जुलूस निकाला जाएगा। इसके बाद नियाज का एहतराम किया जाएगा।

घाटोल. चादर चढ़ाने के बाद अकीदत के फूल पेश करते मुस्लिम समाजजन