- Hindi News
- जनप्रतिनिधियों ने कामकाज संभाला, विकास कार्यों का संकल्प
जनप्रतिनिधियों ने कामकाज संभाला, विकास कार्यों का संकल्प
घाटोल| पंचाायतसमिति घाटोल के नवनिर्वाचित प्रधान हरेंद्र निनामा ने बुधवार को शुभ मुहूर्त में कामकाज संभाला। इस मौके पर प्रधान निनामा ने सबका साथ सबका विकास की भावना के साथ सभी पंचायतों में समान रूप से विकास कार्य करवाने गरीब की हर संभव सहयोग करने की बात कही।
उन्होंने सांसद मानशंकर निनामा के सहयोग से केंद्र राज्य सरकार से विकास की बड़ी योजनांए क्षेत्र में लागू कराने का भरोसा दिलाया। इस दौरान विकास अधिकारी बाबूलाल यादव, तहसीलदारा रामचंद्र खटीक, पूर्व प्रधान कन्यादेवी, भाजपा ओबीसी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद पंचाल, जिला मंत्री वीरबहादुर सिंह सिसोदिया, जिला उपाध्यक्ष रमणलाल किकावत, महामंत्री जगमालसिंह चैहान, गनोड़ा मंडल अध्यक्ष यदुनाथसिंह चुंडावत, उप प्रधान ऋषभ शाह, पार्षद महेश तेली मौजूद रहे। प्रधान का पंचायत समिति के कार्मिकों ने भी स्वागत किया। प्रधान ने कामकाज संभाला उस कार्यक्रम में सांसद मानशंकर निनामा और विधायक नवनीतलाल निनामा नजर नहीं आए।