पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परतापुर घाटोल में विधिक चेतना शिविर

परतापुर-घाटोल में विधिक चेतना शिविर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परतापुर| नेशनलसीनियर सैकंडरी स्कूल गढ़ी में गुरुवार को विधिक चेतना शिविर के तहत 11 विषयों पर निबंध स्पर्धा हुई। जिसमें कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों ने कन्या भ्रूण हत्या, बाल विवाह रोकथाम, महिलाओं के अधिकार, पर्यावरण वन संरक्षण, लोक अदालत में प्रकरणों का निस्तारण, नागरिकों के मूल कर्तव्य आदि पर निबंध लिखे। यह जानकारी संस्था की सचिव दीपाली रोकड़िया ने दी।

रामावि खेरन का पारड़ा में आयोजित विधिक चेतना शिविर बीडीओ मुकेश मोड पटेल, जुइता बारोट, मणिलाल चारू, संस्थाप्रधान सुरेश पाटीदार के सानिध्य में हुआ। संचालन भवानी सिंह राव ने किया। घाटोल.रामाविकानजी का गड़ा में गुरुवार को विधिक चेतना अभियान के तहत निबंध प्रतियोगिता हुई। जिसमें कार्यवाहक प्रधानाध्यापक राजकुमार तोदवाल कार्यक्रम प्रभारी प्रियंका जैन के निर्देशानुसार विद्यालय स्तर पर 11 विषयों में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का चयन किया गया। भारद्वाज पब्लिक स्कूल सीसै स्कूल में विधिक चेतना अभियान के तहत महिलाओं के कानूनी अधिकार विषय पर निबंध प्रतियोगिता हुई। जिसमें जूनियर वर्ग में यामिनी राठौड़ प्रथम, प्रतीक पंड्या द्वितीय, कौशल शर्मा ने तृतीय स्थान, सीनियर वर्ग में धर्मेश कलाल प्रथम, मोनिका सुथार द्वितीय निशांत पंचाल तृतीय स्थान पर रहे। एसबीबीजे के सौजन्य से हिंदी दिवस पखवाड़े में सीनियर वर्ग में अभिषेक रावत प्रथम, निहारिका सिसोदिया द्वितीय, मुकेश रावल तृतीय जूनियर वर्ग में अफसाना खान प्रथम, कौशल शर्मा द्वितीय, प्रतीक पंडया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में श्रेष्ठ स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को सम्मानित किया। इस मौके पर संस्था प्रबंधक ब्रम्हदत्त शर्मा सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद था।

छींच.राउमाविछींच में विधिक चेतना दिवस प्रिंसिपल महेशचंद्र त्रिवेदी की अध्यक्षता में मनाया। सोहराब खान ने बताया कि स्कूल में निबंध-पोस्टर प्रतियोगिता में बच्चों का आह्वान किया कि वह लक्ष्य के साथ ही पढ़ाई करते हुए आगे बढ़ने का प्रयास करें। कार्यक्रम के निर्णायक छगनलाल कटारा थे। संचालन प्रदीप भट्ट ने किया।

घाटोल. प्रतियोगिता के विजेता को पुरस्कार देते अतिथि।