- Hindi News
- मईड़ा दूसरी बार प्रेरक संघ घाटोल ब्लॉक अध्यक्ष बने
मईड़ा दूसरी बार प्रेरक संघ घाटोल ब्लॉक अध्यक्ष बने
घाटोल| प्रेरकमहासंघ ब्लॉक घाटोल की नई कार्यकारिणी का गठन गुरुवार को कस्बे के हनुमान मंदिर परिसर में किया गया। इसमें सर्वसम्मति से रंगजी मईड़ा को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष गोपालकृष्ण चरपोटा, महिला उपाध्यक्ष सूर्यकांता डामोर, महासचिव रमेशचंद्र डिंडोर, सचिव मदनलाल बरगोट, सह सचिव धर्मेंद्र बुनकर, कोषाध्यक्ष जितेंद्रसिंह, संगठन मंत्री नटवरलाल निनामा, ब्लाॅक सभाध्यक्ष महावीर पुरी, जिलामंत्री गोतमलाल वडेरा को बनाया गया वही सदस्यों का मनोनयन भी किया। चुनाव प्रभारी देवेंद्र त्रिवेदी थे।