पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाइक पेड़ से टकराई युवक गंभीर घायल

बाइक पेड़ से टकराई युवक गंभीर घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घाटोल| उपखंडघाटोल के गनोड़ा रोड पर साकरिया पुल के पास शुक्रवार शाम को एक बाइक सवार युवक पेड़ से टकरा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर 108 एंबुलेंस आई और गंभीर रूप से घायल बामनपाड़ा निवासी छगनलाल पुत्र रावजी डिंडोर को घाटोल सीएचसी ले गए जहां डॉ. नरेंद्र मईड़ा ने उसका इलाज किया। हादसे में युवक के सिर, पैर और कमर में अंदरूनी चोटें आई हैं।