पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बामसेफ मूल निवासी संघ की बैठक 14 को

बामसेफ मूल निवासी संघ की बैठक 14 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर सम्मेलन में भाग लेने कार्यकर्ता रवाना

समाज सुधार और कुरीतियों को मिटाने पर मंथन

घाटोल| जयपुरमें होने वाले भाजपा सम्मेलन में भाग लेने के लिए शुक्रवार को घाटोल, गनोड़ा मंडल के कार्यकर्ता रवाना हुए। कार्यकर्ताओं को श्री यादेमाता मंदिर के पास से विधायक नवनीतलाल निनामा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस मौके पर विधायक निनामा के नेतृत्व में भाजपा सदस्यता अभियान जिला सहसंयोजक पूंजीलाल गायरी, ओबीसी जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद पंचाल, मंडल अध्यक्ष हरेंद्र निनामा, पूर्व मंडल अध्यक्ष रमणलाल किकावत, विद्यादेवी अहारी, गनोड़ा मंडल अध्यक्ष यदुनाथसिंह सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता जयपुर रवाना हुए। मंडल अध्यक्ष ने बताया कि घाटोल गनोडा़ मंडल से 800 पीपलखूंट मंडल से 700 कार्यकर्ता जयपुर गए। कुशलगढ़. कस्बे से नीतेश बैरागी, हेमेंद्र पंड्या और नरेश गादिया के नेतृत्व में कई भाजपाई जयपुर सम्मेलन में भाग लेने शुक्रवार को रवाना हुए। परतापुर. राज्य सरकार का एक वर्ष पूर्ण होने पर जयपुर में आयोजित रैली में भाग लेने राज्यमंत्री जीतमल खांट के नेतृत्व में जिले से भाजपा के कार्यकर्ता रवाना हुए। पंकज पाटीदार ने बताया कि शुक्रवार रात्रि 8 बजे भाजपा कार्यालय से राज्यमंत्री खांट के नेतृत्व में गढ़ी अरथूना मंडल से 6-6 बसें तलवाड़ा मंडल से 4 बसें रवाना हुई। जिले से 85 बसें और 40 चारपहिया वाहनों से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता रवाना हुए। इस अवसर पर विजयपाल पाटीदार, संजय भट्ट, कन्हैयालाल मामू, हिम्मतसिंह, रमेश चौहान मौजूद थे।

सम्मेलन में भाग लेने के लिए कार्यकर्ताओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते विधायक।