पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घाटोल में सागवान से भरी पिकअप जब्त

घाटोल में सागवान से भरी पिकअप जब्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घाटोल| वनविभाग घाटोल ने गुरुवार को नाकाबंदी के दौरान कस्बे के पास सागवान की लकड़ियों से भरी तिरपाल ढकी पिकअप को रोका। जांच के दौरान उसमें सागवान की लकड़ियों से 41 गट्‌टे बरामद किए। इसके लिए वन विभाग की टीम को दौड़ लगानी पड़ी थी।

क्षेत्रीय वन अधिकारी गोविंदसिंह राजावत ने बताया कि कस्बे के पास गुरुवार को वनविभाग ने तेज गति से रही तिरपाल ढकी पिकअप को रोकना चाहा तो चालक तेज गति से चलाते हुए एक मिल की ओर ले गया, जहां वनकार्मिकों ने पीछा कर उसे रुकवाया। जीप की तलाशी लेने पर उसमें सागवान की लकड़ियां भरी थी। चालक से लकड़ी के बारे में पूछा तो संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाया, ना ही इससे संबंधित कागज दिखा सका। जिसके बाद वनकार्मिकों ने लकड़ी जब्त कर ली। चालक पीपलखूंट के जेथलिया निवासी मांगीलाल पुत्र केशिया को गिरफ्तार कर लिया, जिसे वन विभाग कार्यालय लाया गया। वनपाल लक्ष्मणलाल डामोर, सहायक वनपाल रमेशचंद्र गर्ग के अनुसार आरोपी चालक ने पूछताछ में उक्त गीली लकड़ी पीपलखूंट वन क्षेत्र से लाना बताया। चालक के विरुद्ध वन विभाग द्वारा प्रकरण दर्ज किया गया है।

वन विभाग परिसर में पिकअप से सागवान के गट्‌टे उतारते कार्मिक।