पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारी जोरों पर
बांसवाड़ा|घाटोल कस्बेमें आयोजित होने वाले पंच कल्याणक प्रतिष्ठा गजरथ महोत्सव की तैयारी जोरों पर चल रही है। गुरुवार को घाटोल दिगंबर जैन समाज के प्रतिनिधि मंडल ने दिगंबर जैन महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विकेश मेहता के नेतृत्व में जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित, एसपी आनंद शर्मा, एडीएम नरेंद्र कोठारी सहित आला अफसरों को महोत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रण दिया। प्रतिनिधि मंडल में मानमल सीतावत, अरविंद उकावत, विपिन वगेरिया, विपन मुंगाणिया, पीयूष कोठारी, श्रीपाल कोठारी, सतीश मुंगाणिया, संजय कोठारी शामिल थे।
कलेक्टर को निमंत्रण देते जैन समाजबंधु।