पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विधायक के लिए आधे घंटे रुकी रही रोडवेज बस, यात्री हुए परेशान

विधायक के लिए आधे घंटे रुकी रही रोडवेज बस, यात्री हुए परेशान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा| रोडवेजकी जयपुर जाने वाली डीलक्स बस को बुधवार को आधे घंटे के लिए घाटोल विधायक के लिए रोका गया। इससे यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि गलती चालक-परिचालक की थी।

भाजपा विधायक नवनीतलाल निनामा ने जयपुर जाने वाली रोडवेज डीलक्स बस में सेनावासा से जयपुर का टिकट करवाया, लेकिन चालक-परिचालक नए होने की वजह से सेनावासा को भूल गए और आगे निकल गए। इसके बाद विधायक ने बस रुकवाने के लिए बांसवाड़ा डिपो में संपर्क साधा, लेकिन बस के चालक-परिचालक का नंबर नहीं होने की वजह से बांसवाड़ा डिपो के कार्मिकों ने जयपुर डिपो का नंबर लेकर चालक-परिचालक का पता किया। तब तक बस पीपलखूंट के पास तक पहुंच गई। बाद में उसे रुकवाया गया और विधायक निनामा के आने पर रवाना किया गया। विधायक ने बताया कि बस के चालक-परिचालक नए होने की वजह से उन्होंने तय स्थान पर बस को नहीं रोका। जिस पर बस को पीपलखूंट के पास रुकवाया गया।

खबरें और भी हैं...