पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • घाटोल के 3 बाबू निलंबित 2 सचिवों को नोटिस

घाटोल के 3 बाबू निलंबित 2 सचिवों को नोटिस

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घाटोल| विभागीयकार्याें में लापरवाही के कारण घाटोल पंचायत समिति की विभिन्न ग्राम पंचायतों में कार्यरत 3 बाबुओ को निलंबित कर दिया, वहीं 2 सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं।

बीडीओ बाबूलाल यादव बताया कि रूपजी का खेड़ा पंचायत के कनिष्ठ लिपिक दिनेश गोदा बड़लिया पंचायत के कनिष्ठ लिपिक रमेशचंद्र चरपोटा को आई पीपी-2 सर्वे, भामाशाह सीडिंग में लापरवाही बरतने नरेगा योजना में श्रमिक नियोजन नहीं करने, कानडा पंचायत के बाबू लालशंकर को मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना, आईपीपी-2 सर्वे भामाशाह सीडिंग में लापरवाही बरतने के कारण निलंबित किया गया। तीनों लिपीकों का मुख्यालय पंचायत समिति कार्यालय कर दिया गया है। वही डूंगर सचिव केदारनारायण चैौधरी एवं मुंगाणा सचिव बाबूलाल खिंची को बिना अवकाश स्वीकृत कराए मुख्यालय से गैरहाजिर रहने इंदिरा आवास कार्यों की मॉनिटरिंग में उदासीनता बरतने पर कारण बताओ नोटिस जारी किए है।

चारसचिवों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी

परतापुर.पंचायतसमिति गढ़ी में भामाशाह सीडिंग काम में लापरवाही बरतने पर चार सचिवों को चार्जशीट दी है। इन सचिवों पर कार्रवाई के लिए जयपुर से एसडीओ बजरंगलाल वर्मा को निर्देश मिले है। इसके बाद एसडीओ ने बीडीओ आरके जाट को परतापुर पंचायत के सचिव कृष्णकुमार जांगिड़, पाराहेड़ा के हीरालाल मकवाना, पनासी छोटी के मणिलाल डामोर और एक अन्य सचिव को 17 सीसीए के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।

खबरें और भी हैं...