पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नरवाली के जैन मंदिर में 19 साल पहले हुई चोरी के 6 अभियुक्तों को 7 7 साल की कैद

नरवाली के जैन मंदिर में 19 साल पहले हुई चोरी के 6 अभियुक्तों को 7-7 साल की कैद

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| बांसवाड़ा/घाटोल

घाटोलएसीजेएम कोर्ट ने 19 वर्ष पुरानी चोरी के मामले में गुरुवार को बड़ा फैसला सुनाया। कोर्ट ने 6 अभियुक्तों को 7 वर्ष की कैद की सजा 5-5 हजार के जुर्माने से दंडित किया है। इस प्रकरण में सुनवाई के दौरान बस्सीआड़ा निवासी अभियुक्त गजेंग भील पुत्र रतना भील कोटलापाड़ की मौत हो गई थी। वहीं एक अन्य अभियुक्त करजी निवासी जयंंतीलाल सोनी पुत्र कन्हैयालाल सोनी फिलहाल फरार है।

यहथा मामला : खमेराथाना क्षेत्र के नरवाली कस्बे में 5 6 अप्रैल 1997 की मध्यरात्रि को जैन मंदिर में चोरी हुई थी। चोर मंदिर से सभी मूर्तियां, सोने चांदी के जेवरात एक बड़ी तिजोरी चुरा ले गए थे। तब पारसमल जैन की रिपोर्ट पर खमेरा थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया था। पुलिस ने 8 नामजद आरोपियों के विरुद्ध धारा 295,457,380 411 के तहत आरोप-पत्र घाटोल कोर्ट में पेश किया था। सजा का फैसला होते ही अभियुक्तों को बांसवाड़ा जेल भेज दिया गया है। इसमें फरियादी पक्ष की ओर से सहायक लोक अभियोजक अमृत गरासिया ने पैरवी की थी।

चोरीके मामले में इन्हें मिली सजा- पीपलवानिवासी लक्ष्मण पुत्र मांगीया भील, घाटे की नाल थाना भूंगड़ा निवासी विश्राम पुत्र खातिया, गोलियावाड़ा निवासी केसु उर्फ केसरीमल भील पुत्र बदीया भील, भूंगड़ा के झरी निवासी दितीया पुत्र मंगला भील, घाटे की नाल निवासी देवजी पुत्र खातू उर्फ खातिया एवं भूंगड़ा के गागरी निवासी लालू पुत्र थावरा भील को धारा 457 के तहत 7 वर्ष की कैद 5-5 हजार के अर्थदंड से दंडित किया है। जुर्माना नहीं देने पर 1 माह ज्यादा सजा भुगतनी पड़ेगी। साथ ही इसी मामले में इन 6 अभियुक्तों को धारा 380 के तहत 5-5 वर्ष की कैद एवं 3-3 हजार के अर्थदंड से दंडित किया है।

इधर,बाइक चोरी के मामले में 4 को जेल

दूसरीओर घाटोल एसीजेएम कोर्ट ने 8 फरवरी को सुनाए फैसले में बाइक चोरी करने खरीद फरोख्त करने के मामले में 4 अभियुक्तों को सजा सुनाई है। इस मामले में पवना उर्फ पवन पुत्र शंकर दायमा निवासी उजाड़खेड़ा थाना पारसोला, डेलिया पुत्र नाथू मईड़ा निवासी छतरीपाड़ा गौतम पुत्र धूलिया निवासी कुंडी थाना पारसोला को 3-3 वर्ष की कैद 2-2 हजार के अर्थदंड से दंडित किया। जुर्माना नहीं देने पर 1 माह ज्यादा सजा भुगतनी होगी।

इसी मामले में चोरी की बाइक के खरीदार हजारीगुड़ा थाना पारसोला निवासी प्रकाश डामोर को 3 वर्ष की कैद 2 हजार के अर्थदंड से दंडित किया है। जुर्माना नहीं देने पर 15 दिन ज्यादा कारावास भुगतना पड़ेगा। बाइक चोरी की यह घटना 15 जून 015 को घाटोल कस्बे में हुई थी। जिसमें वाहन मालिक आशीष भगोरा ने खमेरा थाने में काॅलेज के बाहर से बाइक चुरा ले जाने की रिपोर्ट दी थी। इन अभियुक्तों को बांसवाड़ा जेल भेज दिया गया है।

खबरें और भी हैं...