पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुंद्राव में गोविंद गुरु की प्रतिमा का लोकार्पण

सुंद्राव में गोविंद गुरु की प्रतिमा का लोकार्पण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वास्थ्यकर्मियों ने सीएचसी परिसर में की सफाई

आनंदपुरी| ग्रामपंचायत सुंद्राव में रविवार को बागीदौरा विधायक महेंद्रजीतसिंह मालवीया ने गोविंद गुरु की प्रतिमा का लोकार्पण किया। समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण और आने वाली पीढ़ियों को शिक्षित संस्कारित करने की आवश्यकता है। मालवीया ने सामुदायिक भवन और बजरंगबली शिव प्रतिमा की स्थापना कार्यक्रम में भी भाग लिया। इस अवसर पर जिला प्रमुख रेशम मालवीया, गोविंद गुरु के प्रपौत्र ऋषि महाराज, जिला ग्रामदान संघ अध्यक्ष मोहनलाल राेत, प्रधान वेलजी डामोर, सरपंच कंकूदेवी, जिपस शांतिदेवी, पंसस होमलीदेवी, गणेशराम निनामा मौजूद रहे।

घाटोल सीएचसी परिसर में साफ सफाई करते स्वास्थ्यकर्मी।