- Hindi News
- कल्लाजी धाम पर मेले में उमड़ा भक्तों का रेला
कल्लाजी धाम पर मेले में उमड़ा भक्तों का रेला
घाटोल| पडौलीराठौड़ स्थित प्रसिद्ध कल्लाजी धाम पर प्रतिवर्ष की भांति शारदीय नवरात्र के प्रथम रविवार को दो दिवसीय मेले का आगाज हुआ। मेला स्थल पर शनिवार शाम से ही विविध दुकानें सज गई थी। जहां रविवार सुबह से ही लोगों की आवाजाही शुरू हो गई। जो दोपहर तक धीरे धीरे हजारों की संख्या में होकर मेले के रूप में परिवर्तित हो गई।
इस अवसर पर बच्चे, युवक, युवतियां सहित महिलाएं पुरुष खरीददारी कर मेले का लुत्फ उठाते नजर आए। वहीं कुछ बच्चे युवा झूलों में झूलते दिखे। इस अवसर पर मुख्य मंदिर के गर्भ गृह में सुबह कमधज कल्लाजी राठौड़ की प्रतिमा का विशेष श्रृंगार कर पूजन किया गया। जहां दिनभर सैकड़ों श्रद्धालु दर्शन के लिए उमड़ते रहे। गादीपति सेवक केसरीसिंह राठौड़ ने भाव रूप में आशीर्वाद प्रदान किया। शाम को आरती कर प्रसाद का वितरण किया गया। शनिवार शाम को ढोेल ढमाकों के साथ मंदिर की पुरानी ध्वजा उतार कर नई ध्वजा चढ़ाई गई।
धामकी विशेषता : लगभगतीन बीघा भूमि में फैले इस धाम के भव्य मंदिर के गर्भगृह में कल्लाली राठौड़, कुलदेवी मां नागणेश्वरी गातरोड़जी की गादी स्थापित है। मंदिर परिसर के पास दिवंगत सेवक शंभुसिंह जी राठौड़ की मूर्ति विराजित है। जहां श्रद्धालु मत्था टेक कर आशीर्वाद प्राप्त करते है। लोक मान्यता के अनुसार यहां पर मांगी गई हर मन्नत पूरी होती है। बुजुर्गों ने बताया कि इस धाम पर ज्येष्ठ सुदी बारस विक्रम संवत 2021 से अखंड ज्योत प्रज्जवलित है।
परतापुर.गढ़ीउपखंड की ग्राम पंचायत गोपीनाथ का गड़ा में कल्लाजी धाम परिसर में नवरात्र का मेला भरा। मेले में मेलार्थियों ने खरीदी की साथ ही बच्चों और बड़ों ने झूलों का लुत्फ उठाया। मेले में खाने-पीने, खिलौने और श्रृंगार की दुकानें लगाई गई हैं। धाम पर महंत को कल्लाजी के भाव आए और भक्तों को आशीर्वाद दिया। मेले में पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता व्यवस्था की है।
नौगामा.कस्बेमें काली कल्याण गातरोड धाम मंदिर पर रविवार को नवरात्रि मेले का आयोजन किया गया। सुबह अंबामाता की पूजा अर्चना के बाद महंत सूर्यवीरसिंह चौहान के सानिध्य में मेले का शुभारंभ हुआ। श्रद्धालुओं ने मेले का लुत्फ उठाया। सुबह से ही मंदिर में दर्शन करने वालों का तांता लगा रहा। पंडित किशोर त्रिवेदी दुर्गाशंकर पंड्या के आचार्यत्व में गणपति पूजन, शतचंडी पाठ किया जा रहा हैं। बोडिगामा, छींच, नौगाम