बरोड़ बामनपाड़ा ब्लाॅक के अध्यक्ष बने
घाटोेल| मीणासमाज संस्थान घाटोल के ब्लाॅक स्तरीय द्विवार्षिक चुनाव रविवार को हुए। जिसमें बामनपाड़ा ब्लाॅक के चुनाव पर्यवेक्षक कुशाला पांडोर के सानिध्य में राउप्रावि ढारमा प्रांगण में हुए। जहां सर्वसम्मति से मदनसिंह बरोड़ को अध्यक्ष, भोगीलाल पांंडोर को महामंत्री, हीरालाल पांडोर को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया इस मौके पर मोतीलाल डामोर, रामलाल डामोर, करमचद डामोर ने विचार व्यक्त किए। संचालन धनपत डोडियार ने किया। यह जानकारी मगनलाल डोडा ने दी।