गायत्री परिवार का जिला सम्मेलन हुआ
घाटोल| गायत्रीपरिवार का जिला सम्मेलन रविवार को कस्बे के गायत्री शक्तिपीठ परिसर में रामचंद्र पालीवाल के मुख्य आतिथ्य में हुआ। अध्यक्ष धनपाल खराड़ी और विशिष्ट अतिथि भंवर पालीवाल, भगवान लाल थे। इस मौके पर अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के निर्णयानुसार प्रज्ञा मंडल से लेकर जिला समन्वय समिति तक का गायत्री परिवार का भाविक संगठन बनाने को लेकर चर्चा की गई। इस मौके पर गायत्री परिवार के जिला संगठन का पुनर्गठन किया गया। जिसमें जिला समन्वयक दिनेश मेहता, सहायक समन्वयक धनपाल खराड़ी, युवा संयोजक रामलाल मसार, महिला मंडल जिला प्रभारी जयश्री सोनी, पर्यावरण प्रभारी विजयपाल सिंह, नशा मुक्ति अभियान प्रभारी राकेश भट्ट, घाटोल तहसील समन्वयक पूनमचंद डिंडोर को मनोनीत किया गया।
घाटोल. गायत्री परिवार के सम्मेलन में मौजूद अतिथि।