- Hindi News
- नरवाली में कश्मीर बाढ़ पीड़ितों के लिए धनसंग्रह
नरवाली में कश्मीर बाढ़ पीड़ितों के लिए धनसंग्रह
घाटोल| जम्मूकश्मीर में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए नरवाली गांव में धनसंग्रह किया गया। ग्रामीणों ने पूरे गांव में घूमकर 17 हजार रुपए एकत्रित किए। धनराशि इकट्ठी करने में गौतमलाल सोनी, शब्बीर मोहम्मद लखारा, डालचंद पंवार ठेकेदार, अजीज मोहम्मद लखारा, हरिशचंद्र कलाल सहित कई प्रबुद्धजनों ने सहयोग किया।
नरवाली गांव में बाढ़ पीडि़तों के लिए धनराशि एकत्रित करते ग्रामीण।