चंदन तस्करी का मामला दर्ज
बांसवाड़ा. घाटोलके ओडवाड़िया में एक निजी फार्म में 16 चंदन के पेड़ चोरी होने का मामला शनिवार को खमेरा थाने में दर्ज किया गया। जिसमें ओडवाड़िया निवासी मोतीसिंह के फार्म से 16 चंदन के पेड़ अज्ञात तस्करों द्वारा चुरा लिए जाने की रिपोर्ट दी गई है। फार्म मालिक बारिश के मौसम के चलते कई दिनों से फार्म नहीं गया था। तस्करों ने इसका फायदा उठाते हुए चोरी को अंजाम दिया। मामले की जांच एसआई मदनसिंह को सौंपी गई है। इसके तहत कुछ संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है। शनिवार को भास्कर ने इस मामले में खबर प्रकाशित की थी।