पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पेंशनर समाज ने सांसद और विधायक को बताई समस्याएं

पेंशनर समाज ने सांसद और विधायक को बताई समस्याएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पेंशनरसमाज घाटोल ने शनिवार को 25 सूत्री मांगों को लेकर सांसद मानशंकर निनामा और विधायक नवनीतलाल निनामा को ज्ञापन सौंपे।

ज्ञापन में उपखंड स्तर पर किसान भवन, विकास भवन वृद्धजन भवन के समान पेंशनर भवन निश्चित कार्य अवधि निर्धारित योजना में लेकर निर्माण कराकर आवंटित कराने, छठे वेतन आयोग की विसंगतियों को लेकर 1 जुलाई 2013 से पूर्व के सेवानिवृत कर्मचारियों को पेंशन का लाभ देने, न्यूनतम पेंशन 3500 रुपए मासिक करने सहित कई मांगे रखी।

ज्ञापन पर पेंशनर्स समाज जिलाध्यक्ष फजले हुसैन, सचिव अंबालाल पंचाल, केसरीमल कोठारी, शंकरलाल कलाल, कमलाशंकर मेहता, कन्हैयालाल बसेर, नरेंद्र कुमार मेहता, कन्हैयालाल शर्मा, जितेंद्र वर्मा, यशवंत शर्मा के हस्ताक्षर है। तलवाड़ा.राजस्थानपेंशनर समाज उपशाखा तलवाड़ा के पेंशनरों ने शनिवार को बांसवाड़ा विधायक से भेंटकर समस्याओं से अवगत कराया।

पेंशनरों ने 25 सूत्री मांगों का शीघ्र निराकरण करने का आग्रह किया जिस पर विधायक ने सभी को आश्वस्त किया। इस अवसर पर भागीरथ व्यास, देवीलाल द्विवेदी, मोहनलाल शुक्ल, जानकीवल्लभ त्रिवेदी, मधुसूदन त्रिवेदी, चंद्रकुमार दोसी, लालशंकर सोमपुरा सहित कई पेंशनर्स ने उपस्थिति दर्ज कराई।

घाटोल. विधायक नवनीतलाल निनामा को ज्ञापन सौंपते पेंशनर।