- Hindi News
- सात दिनों में परिवादों का समाधान करने के निर्देश
सात दिनों में परिवादों का समाधान करने के निर्देश
सरकारआपके द्वार अभियान के बाद पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार टांक ने कलेक्ट्रेट सभागार में रिव्यू मीटिंग ली। जिसमें उन्होंने सरकार आपके द्वार अभियान के दौरान हर स्तर पर प्राप्त परिवादों की सात दिनों में जाकर कर कार्रवाई संबंधी सूचना संबंधित परिवादियों को देने के दिशा निर्देश दिए। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों ने श्राद्ध पक्ष के समय का उपयोग लंबे समय से फरार लोगों को गिरफ्तार करने को कहा।
वहीं दर्ज परिवादों के संबंध में शीघ्र कार्रवाई कर सूचित करने की बात कही। साथ ही उन्होंने स्टेट क्राइम ब्यूरो द्वारा बनाए गए एनसीआरबी नामक सॉफ्ट वेयर का उपयोग करना सीखने को कहा। एसपी ने कहा कि इस नए सॉफ्टवेयर के माध्यम से एफआईआर दर्ज करने के बाद उससे संबंधित सूचनाएं स्वत: जुड़ती जाएंगी और अनुसंधान में काफी मदद मिलेगी।
सार्वजनिक स्थलों पर असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने और त्वरित कार्रवाई करने, जिले की सभी सड़कों पर आवागमन सुचारू बनाए रखने, पुलिस का जनता के प्रति बेहतर व्यवहार रखने आदि के संबंध में खास तौर से बात कही। मीटिंग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश कांवट, पुलिस उपअधीक्षक गजेंद्र सिंह जोधा, डीएसपी घाटोल सीताराम मिश्रा, कुशलगढ़ डीएसपी सीताराम महीच, सीआई चंद्रशेखर पालीवाल, सीआई सुरेंद्र सिंह भाटी, आबापुरा एसएचओ शिवनाथ सिंह, दानपुर एसएचओ फतेहसिंह, कलिंराज सीआई मनोज सामरिया आदि मौजूद रहे।
इधर,ग्राम पंचायत पुनर्गठन को लेकर कलेक्टर ने की जनसुनवाई
बांसवाड़ा। बांसवाड़ा और छोटी सरवन पंचायत समितियों की ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन प्रक्रिया के तहत जिला कलेक्टर कुंज बिहारी गुप्ता ने राजीव गांधी सेवा केंद्र में जनसुनवाई की। इस दौरान दोनों पंचायत समितियों की विभिन्न ग्राम पंचायतों से आए लोगों ने अपनी आपत्तियां प्रस्तुत कीं। जिन पर जिला कलेक्टर ने विचार कर आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही। इस अवसर पर विधायक धनसिंह रावत, एसडीओ रुक्मिणी रियार सिहाग(आईएएस),विकास अधिकारी डॉ.दलीप सिंह मौजूद रहे, जिन्होंने लोगों द्वारा पेश की गई आपत्तियों पर विचार किया। जनसुनवाई में पूर्व विधायक अर्जुन सिंह बामनिया, प्रधान सुनीता माल,हकरू मईड़ा, धीरजमल डिंडोर, एडवोकेट राजेश कटारा, एडवोकेट मुकेश द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
बांसवाड़ा. सरकार आपके द्वार अभियान की रिव्यू बैठक लेते एसपी।