- Hindi News
- प्रवेश पत्र में परीक्षा सेंटर मिला, केंद्र ने किया इंकार
प्रवेश पत्र में परीक्षा सेंटर मिला, केंद्र ने किया इंकार
राष्ट्रीयओपन स्कूल एग्जाम को लेकर बांसवाड़ा के 20 से 25 बच्चों के सामने परीक्षा सेंटर की दिक्कत खड़ी हो गई है। क्योंकि ऑनलाइन आवेदन भरने के बाद अब परीक्षा के समय जो सेंटर आवंटित किया गया है।
उस संस्थान के प्रबंधकों ने उनके यहां सेंटर होने से इंकार कर दिया है। बच्चों ने इस संबंध में जयपुर में शिकायत की तो उन्हें वहां से भी संतोषप्रद जवाब नहीं मिला है। एक परीक्षार्थी नमन जैन ने बताया कि एनआईओएस के नाम से आवेदन ऑनलाइन भरे गए थे। बाद में पिछले दिनों ही एग्जाम की डेट आई। जब इंटरनेट पर देखा गया तो हमारा सेंटर प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन घाटोल का नाम सामने आया। जिसका कोड एआई 450197 था। उक्त संस्थान से जानकारी ली तो बताया गया कि यह सेंटर तो केवल उनकी संस्थान के लिए ही है। ऐसे में बच्चों के सामने दिक्कत गई है कि आखिर शिकायत किस से करें। यह मामला शिक्षा विभाग से भी जुड़ा हुआ नहीं है, इसलिए वहां के अफसरों ने भी हाथ ऊंचे कर दिए।