- Hindi News
- नौगामा गनोड़ा के बीच कबड्डी का फाइनल होगा
नौगामा-गनोड़ा के बीच कबड्डी का फाइनल होगा
गनोड़ा. सर्वशिक्षा अभियान द्वारा संचालित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय स्कूलों की खेलकूद प्रतियोगिता शनिवार से गनोड़ा में शुरू हुई। पहले दिन कबड्डी में हुए मैचों में नौगामा और गनोड़ा स्कूल ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। वही छाजा ने आबापुरा को हराया। वार्डन सपना व्यास ने बताया कि फाइनल मुकाबला रविवार को खेल मैदान में होगा।
इस दौरान एथलेटिक्स के गेम भी होंगे। जिले में सात स्कूलों की 200 बालिकाएं इस खेलकूद स्पर्धा में भाग ले रही है। शनिवार को सुबह 10 बजे विधायक नवनीतलाल निनामा के मुख्य आतिथ्य में खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में अध्यक्षता गनोड़ा ग्राम पंचायत की सरपंच नर्वदा देवी ने की। विशिष्ट अतिथि सर्व शिक्षा अभियान के एडीपीसी उमेश अधिकारी, जिला बालिका शिक्षा प्रभारी साधना जैन, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नवीनचंद्र मीणा, भाजपा घाटोल मंडल अध्यक्ष हरेंद्र निनामा, संस्कृत स्कूल के प्रिंसीपल संजय शाह और स्थानीय कई लोग थे। आभार राजेंद्र बामणिया ने माना।
तलवाड़ा.राज्यस्तरीय अंडर 14 क्रिकेट प्रतियोगिता में बांसवाड़ा की टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। टीम के कोच हितेष त्रिवेदी और शैलेंद्र पंड्या ने फोन पर बताया कि पाली में चल रही राज्य स्तरीय क्रिकेट स्पर्धा में शनिवार को हुए मैच में बांसवाड़ा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 108 रन बनाए। सवाईमाधोपुर की टीम 36 रन पर ऑल आउट हो गई।
गनोड़ा. जिलास्तरीय खेलकूद स्पर्धा के शुभारंभ पर मंचासीन अतिथि।