पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूलों में निबंध और काव्यपाठ स्पर्धा

स्कूलों में निबंध और काव्यपाठ स्पर्धा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छींच. हिन्दीदिवस के उपलक्ष्य में छींच के संत जमनादास पब्लिक स्कूल में शनिवार को श्रुतिलेख, निबंध काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। सांस्कृतिक प्रभारी श्रद्धा जैन ने बताया कि दो वर्गों में आयोजित प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बच्चे रविवार को होने वाले सामूहिक समारोह में भाग लेंगे।

कार्यक्रम के दौरान आशीष उपाध्याय अश्विन सुथार ने हिन्दी भाषा की उत्पत्ति, क्रमिक विकास एवं राजभाषा से राष्ट्र भाषा के सफर को बताते हुए आम जीवन में हिन्दी भाषा के महत्व को बनाए रखने का आह्वान किया। संचालन वर्षा शर्मा ने किया और आभार निशा उपाध्याय ने माना। विवेकानंद विद्या विहार उप्रावि में संस्था प्रधान देवेन्द्र चौहान की अध्यक्षता, दिलीप पंचाल के मुख्य आतिथ्य भारत सिंह कटारा के विशिष्ट आतिथ्य में हिन्दी दिवस समारोह मनाया गया। इस अवसर पर हिमांशु राव ने हिन्दी की हिन्दी कर डाली अंग्रेजी में बात कर रहे कविता सुनाकर हिन्दी भाषा की दशा को उजागर किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता गोपाल निनामा ने हिन्दी भाषा के महत्व को स्पष्ट कर दैनिक जीवन में हिन्दी भाषा का उपयोग करने पर बल दिया। संचालन पवन भट्ट ने किया और आभार मनीष पंडया ने जताया।

घाटोल. कस्बे के आदर्श महाविद्यालय में शनिवार को हिंदी दिवस के अवसर पर काव्यपाठ का आयोजन किया गया। जिसमें छा़त्र छात्राओं ने हिंदी भाषा एवं देशभक्ति से ओतप्रोत कविताएं प्रस्तुत कर समां बांध दिया। संस्था प्रबंधक भूपेश धीरावत प्राचार्या डाॅ. शुचिता सिंह राठौड़ हिंदी भाषा के महत्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर छात्र छात्राओं ने सामूहिक रूप से हिंदी भाषा का उपयोग करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर व्याख्याता आशीष भगोरा, प्रवीण भोई, जयेंद्र सुथार, देवेंद्र पाल सिहं सिसोदिया, धुलचंद निनामा, निशा त्रिवेदी मौजूद थे। आदर्श बाल विद्या मंदिर खमेरा में प्रबंधक भानु प्रसाद आमेटा के सानिध्य में हिंदी दिवस मनाया। ।इस मौके पर विद्यार्थियों ने हिंदी विषय पर वाद विवाद निबंध प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम में कुलदीप आमेटा, उमेश वैष्णव, सुहानी, रजनी आमेटा, शैलबाला, प्रितेश मौजूद थे। रामावि सवनिया में शनिवार को हिंदी दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि वीरेंद्रसिंह राव, अध्यक्ष आदेश्वर जैन और विशिष्ट अतिथि भूपेंद्र पाटीदार, वल्लभ लाल गोस्वामी थे। इस अवसर पर छात्र छात्राओं ने वाद विवाद, निबंध