पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घाटोल गढ़ी कोर्ट परिसर में पौधे रोपे

घाटोल-गढ़ी कोर्ट परिसर में पौधे रोपे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गढ़ी कोर्ट परिसर में पौधे रोपते कलाकार।

घाटोल कोर्ट परिसर में पौधे रोपते वनाधिकारी और अन्य।

घाटोल. सिविलन्यायाधीश (क.ख.) और न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम वर्ग घाटोल के तत्वावधान में शनिवार को कोर्ट परिसर में पौधरोपण किया गया। अतिथियों ने गुलमोहर, अशोक, आम नीम के 25 पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस मौके पर क्षेत्रीय वनाधिकारी गोविंद सिंह राजावत, अतुल टांक, वनपाल लक्ष्मणलाल डामोर, सहायक वनपाल रमेशचंद्र गर्ग, वनरक्षक निशा मीणा सहित मौजूद थे।

परतापुर. गढ़ी न्यायालय परिसर में शनिवार को पौधरोपण कार्यक्रम न्यायिक मजिस्टे्रट सुन्दरलाल खारोल की अध्यक्षता, उपखंड अधिकारी नरेश बुनकर, थानाधिकारी महिपाल सिंह,वन अधिकारी गोविंद सिंह खींची, देशी विदेशी कलाकारों के सानध्यि में मनाया गया। अतिथियों ने कोर्ट परिसर में कल्पवृक्ष, अशोक वृक्ष, आंवला, बडऩीम, आदि विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे। इस अवसर पर मजिस्ट्रेट खारोल ने पर्यावरण सुरक्षा मानव धर्म बताते हुए वनों को बढ़ावा देने का आव्हान किया। संतुलित परियोजना में भाग लेने आए कलाकारों ने भी पौधे रोप कर पर्यावरण संरक्षण करने का संदेश दिया। इस अवसर पर वनपाल विक्रम सिंह, डाॅ.एच एस वोरा, अजित कोठिया, यतीन उपाध्याय, शिल्पा उपाध्याय, सुभाष कलाल सहित कर्मचारी मौजूद थे।