- Hindi News
- तेजपुर में पुलिस का छापा, 25 कार्टून अवैध शराब बरामद
तेजपुर में पुलिस का छापा, 25 कार्टून अवैध शराब बरामद
दूसरी ओर, शराब बनाने की फैक्ट्री पकड़ी
रोहनवाड़ी. पिछलेदिनों आनंदपुरी के छाजा गांव में सल्लोपाट थानाधिकारी ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री पकड़ी। जिसमें केमिकल, खाली पाउच, खाली शीशे, बोतलों पर लगाने की लेबल आदि जब्त की है। जांच अधिकारी थानाधिकारी भैयालाल ने बताया कि एसपी राजेंद्र प्रसाद गोयल के निर्देश पर की गई कार्रवाई में 1 अभियुक्त पहले से ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस इस मामले में ओर भी तफ्तीश कर रही है। 3 फरवरी को छाजा में आनंदपुरी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 16 पेटी नकली शराब जब्त की थी। इसी मामले में एसपी ने जांच सल्लोपाट थानाधिकारी को दी थी। मामले में छाजा निवासी अनिल कलाल पुत्र कुरीचंद कलाल को गिरफ्तार किया गया था।
दूसरी ओर थानाधिकारी भैयालाल ने बताया कि सोमवार को छापा मारकर अरथूना के एक खेत में नकली शराब बनाने की फैक्ट्री पकड़ी गई। जिसमें पाउच पेक करने की मशीन, 750 बोतलों पर लगाए जाने वाले ढक्कन, 288 बोतलों पर लगाए जाने वाले लेबल, 4 लीटर से ज्यादा केमिकल एसेंस जब्त किया गया है। इस मामले में सहआरोपी विष्णु सोलंकी और महेश कलाल की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे है। मुखबिर की सूचनाओं पर जगह जगह दबिश दी जा रही है।
पुलिस द्वारा अरथूना में पकड़ी गई नकली शराब बनाने की सामग्री।