- Hindi News
- जिले में 4 पंचायत समितियां और 59 ग्राम पंचायतें टूटेगी
जिले में 4 पंचायत समितियां और 59 ग्राम पंचायतें टूटेगी
पंचायतपुनर्गठन को लेकर एसडीएम की रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। अब तक सभी पंचायत समितियों में आपत्तियों को लेकर जनसुनवाई का काम पूरा हो गया है, अब जिला परिषद को उपखंड अधिकारियों की रिपोर्ट का इंतजार है।
अब तक की रिपोर्ट के अनुसार जिले में 4 पंचायत समितियों को तोड़कर 4 नई पंचायत समितियां गठित की जाएगी। इसी तरह से 59 नई ग्राम पंचायतों का गठन होगा। हालांकि अभी यह प्रस्ताव है, इस पर फाइनल मुहर संभागीय आयुक्त और पंचायतीराज जयपुर द्वारा लगाया जाएगा। वो भी तक, जब एसडीएम की रिपोर्ट को लेकर उच्चाधिकारी अंतिम स्टेज पर विचार विमर्श करेंगे। चार नई पंचायत समितियों में गढ़ी को तोड़कर अरथूना, बागीदौरा को तोड़कर गांगड़तलाई, घाटोल को तोड़कर गनोड़ा और तलवाड़ा को तोड़कर बांसवाड़ा को अलग करने का प्रस्ताव है।